ट्रेन से कट जाने से रतलाम निवासी युवक की दर्दनाक मौत नीमच सिटी पुलिस मौके पर

कन्हैया शर्मा August 4, 2026, 9:31 am Technology

नीमच। शहर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया जहां रेल की पटरी पर ट्रेन के नीचे कट जाने से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर आसपास भारी भीड़ जमा हो गई मोके पर लोगों ने नीमच सिटी पुलिस को सूचना दी। जनकारी अनुसार जमुनिया कला और हिंगोरिया काली पुलिया राजस्थानी ढाबा के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक सिविल सरल पिता कानजी सरल उम्र 18 वर्ष निवासी अमरपुर कला तहसील रतलाम लाश मिलने से हड़कंप मचा।

युवक के हाथ पर KDSS गूदा हुआ है। युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हो पाई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Related Post