दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

निर्मल मूंदड़ा August 4, 2026, 10:06 am Technology

रतनगढ़। दतिया में कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी में सोमवार को रतनगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जीत को लोकतंत्र की विजय बताते हुए पार्टी नेतृत्व व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बस स्टैंड पर उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चरण नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी मंडल अध्यक्ष निसार भाई अब्बासी देपुर मंडलम अध्यक्ष हेमराज गुर्जर अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष राजू भाई पठान जिला सचिव मलकीत सिंह पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी विधानसभा युवा उपाध्यक्ष कमल छापरी बंद पूर्व पार्षद प्रताप वर्मा किसान नेता श्रवण गुर्जर शांतिलाल सोनी युवा नेता मुजीब भाई युवा नेता परवेज भाई अब्बासी कादिर भाई शौकत भाई लाला भाई मंसूरी ताहिर भाई कांच वाला कालू भाई मकवाना रितेश अग्रवाल सरफराज नीलगर युसूफ अंसारी राजू भाई डाबड़िया नासिर भाई लक्ष्मण बैरागी शुभम सोनी बाल कांग्रेस युवराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post