नीमच में अंतरष्ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस मनाया गया

Neemuch headlines September 27, 2023, 8:12 am Technology

नीमच। दिनांक 26 सितम्बर 2023 जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मिना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच के द्वारा आज प्रतिवर्ष अनुसार अंतराष्ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी को माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमे भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच द्वारा संचालित रेडक्रॉस मूकबधिर विद्यालय / छात्रावास के बालिकाओ एवं सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रशासक एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना रेडक्रॉस सहायक प्रशासक किरण आंजना, सांसद प्रतिनिधि विरेन्द्र पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि हेमंत हरित, लोकेश चांगल उपस्थित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्बोधन में अपर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बताया गया की नीमच जिले के मूकबधिर दिव्यांगो को एक नई सौगात भी मिली है बताया गया की अब मूकबधिर दिव्यांग सीधे इंदौर की संस्था के सम्पर्क में रहकर सांकेतिक भाषा सीखेंगे एवं सांकेतिक भाषा का विकास होगा कार्यक्रम में जिले के सभी दिव्यांगजनों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई। साथ ही एलिम्को उज्जैन द्वारा चिन्हांकित दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण भी वितरित किये गए। जिसमे 40 मोटो ट्रायसिकल एवं केलिपर्स वितरित किये गए दिव्यांग मोटो ट्रायसिकल एवं कृत्रिम सहायक उपकरण पाकर खुश हुए दिव्यांगजनों द्वारा बताया गया कि अब वे घर से बाहर निकल सकते है व दैनिक जीवन के क्रियालाप आसानी से कर पाएंगे दिव्यांगजनों द्वारा अपर कलेक्टर नेहा मिना का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन हुआ। अपर कलेक्टर द्वारा उपस्थित दिव्यानगणों से समक्ष में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कुछ दिव्यंगो द्वारा रोजगार सम्बन्धित बात रखी गई। दिव्यंगो द्वारा बताया गया की कुछ कार्यालयों में पद रिक्त है, जिसके सम्बन्ध में अपर कलेक्टर द्वारा मामला संज्ञान में लिया गया जिसके लिए इस सम्बन्ध में समस्त विभाग से रिक्त दिव्यांग पद से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करने संबंधित उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया।

अपर कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया की यदि पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित हुई है व नियुक्ति की कार्यवाही शेष है तो तत्काल से नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Related Post