जावद में निकला चल समारोह, राजकुमार अहीर ने किया सभी अखाड़ो के उस्तादों ओर खलीफाओं का स्वागत

हबीब रही September 26, 2023, 11:50 am Technology

जावद। जावद में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष में डोल ग्यारस पर्व पर चल समारोह निकला। समस्त अखाड़े अपने अपने निर्धारित स्थान से नगर में निकले। आगे आगे युवा ढ़ोल की थाप पर लेजम बजाते रहे और पीछे पीछे भगवान पालकी में सवार हो कर नगर भर्मण पर निकले। अठाना दरवाजा बाहर स्थित बावड़ी पर समस्त बेवणो की पूजा पाठ हुई एवं भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। डोल ग्यारस का जुलूस कसेरा बाजार पहुँचा जहां पर जावद विधानसभा के संभावित प्रत्याशी राजकुमार अहीर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी ने समस्त अखाड़ो के उस्तादो, खलीफाओं एवं अध्यक्ष का स्वागत साफा व पुष्पमाला के साथ किया गया। कांग्रेस नेता श्री अहीर ने युवाओं के साथ लेजम भी बजाई। इस अवसर पर राजकुमार अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शेलेंद्र सोनी, दिनेश धनगर (पार्षद), मोनू शुक्ला, राजेंद्र ऐरन (पूर्व पार्षद) हनी तोतला (बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष) राजेश चांडक (ब्लॉक अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ), पंकज ऐरन, सत्यनारायण धाकड़, सुनील धाकड़, मनीष धाकड़, रमेश भानु टेलर, सुधीर सेन, धर्मेंद्र अध्यक्ष, रवि नागौरा, भेरूलाल अध्यक्ष, बाबूलाल माली, आशीष कारू पटेल, विपिन श्योपारा, घनश्याम अहीर, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां से अहीर ने जावद में खोर दरवाजा गणेश उत्सव, गुर्जर खेड़ी तालाब, हनुमंतिया, अठाना (बावड़ी चौक), खोर, मेघपुरा, मोड़ी में गणेश उत्सव में भाग लिया।

Related Post