Latest News

साप्ताहिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों यह सप्ताह?

Neemuch headlines September 24, 2023, 7:58 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह है आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप बहुत दिन से जी मानसिक समस्या से गुजर रहे हैं, उससे इस सप्ताह आपको निजात मिलेगी। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं, जिस कारण इस सप्ताह आप अपने आप को हल्का और सहज महसूस करेंगे। इस सप्ताह किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में नए मार्ग खोलेगी। साथ ही कोई कार्य इस सप्ताह आप फिर से शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह शानदार रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। साथ ही परिवार में किसी विवाह संबंध के बारे में चर्चा हो सकती है। इस सप्ताह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष पद व सम्मान से नवाजा जा सकता है। पारिवारिक तौर से आपका बड़ा निर्णय सभी को पसंद आएगा। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह निवेश करने का मन बन सकता है। उनके भविष्य के लिए आप कोई बड़ी निधि जमा कर सकते हैं। पत्नी से चल रहा है मतभेद दूर होंगे, कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे, साथ ही आप किसी बड़े कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। यह सप्ताह आपको मित्र या परिवार के लोगों से आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप परिवार में सामाजिक जीवन से दूरी बना सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण कुछ स्वास्थ्य की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इस सप्ताह किसी को बड़ी धनराशि उधार देना, आपके लिए बड़ा सिर दर्द बन सकता है। अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में इस सप्ताह बड़ा उलट-फेर आपको देखने को मिलेगा। अपने जीवन में पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपका कोई डिसीजन परिवार के लिए नागवार गुजरेगा, जिस कारण परिवार के लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कुछ नया सबक देकर जाएगा। परिवार व रिश्तेदारों पर किसी भी बात को लेकर बड़ा विश्वास करना इस सप्ताह है आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य कारणों से इस सप्ताह है आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है। इस सप्ताह कोई भी बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें, नहीं तो बड़े धोखे का शिकार आप हो सकते हैं। विरोधी लोग इस सप्ताह आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकती है। इस सप्ताह वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें व पारिवारिक दृष्टि से पैतृक संपत्ति आदि के विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े न्यायालय प्रकरण में फंस सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने से पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके पूर्व में सोचे हुए कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे। पारिवारिक कलह से आपको राहत मिलने वाली है। परिवार में किसी धार्मिक कार्य आदि के लिए आपसी विचार बन सकते हैं, जिससे परिवार के माहौल में काफी सुधार दिखाई देगा। इस सप्ताह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपके विरोधी परास्त होंगे। आपको लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। इस सप्ताह किसी भी कार्य में निवेश करना आपके लिए ठीक रहेगा, परंतु निवेश करने से पहले कार्य के बारे में जानकारी एकत्रित कर लें। नहीं तो धोखे का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में इस सप्ताह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान आप कर सकते हैं। इस सप्ताह घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ी खरीदारी इस सप्ताह कर सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा व आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप कोई नए कार्य की प्लानिंग मन में बना सकते हैं। जिसके लिए आप अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग मांग सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। परंतु आपकी ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान होने की संभावना है। अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद से बचें नहीं तो आपका प्रमोशन आदि रुक सकता है। साथ ही सहयोगी वर्ग के साथ में पुराने वाद-विवाद मिटाने का प्रयास करें। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपको होने वाला लाभ नुकसान में परिवर्तित हो सकता है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको नया रास्ता दिखा सकता है। इस सप्ताह परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। घर में आपसी सामंजस्य का माहौल देखने को मिलेगा। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए परेशानियों भरा रह सकता है। हालांकि सप्ताह के उतरते समय में आपको लाभ मिलने के चांस हैं। सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह कोई भी बड़ा निवेश करें तो सोच विचार कर करें, नहीं तो बड़े नुकसान में फंस सकते हैं। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। अपने पार्टनरों से इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो जिस कार्य की प्लानिंग आपके मन में चल रही है। आपका वह कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी वर्ग सक्रिय दिखाई देंगे। परिवार में इस सप्ताह आपसी क्लेश बढ़ सकता है, जिसका एक कारण पैतृक संपत्ति होगी। पत्नी या बच्चों का स्वास्थ्य इस सप्ताह ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप मानसिक तौर से खुद को कुछ परेशान महसूस करेंगे। आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। इस सप्ताह आप कोई भी बड़ी डील कार्यक्षेत्र में बिना विचार किया ना करें। बिना जांच किए इस सप्ताह कोई भी कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं है। यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें। वाहन आदि चलाते समय सतर्क रहें नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में वाद-विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कहीं से बड़ी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपका कोई बड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो आपको समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना रहेगा और आप यह सप्ताह परिवार के साथ अच्छा बिताने वाले हैं। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का योग बन सकता है। इस सप्ताह आप किसी नए रचनात्मक कार्य के सहयोगी बन सकते हैं। माता-पिता को लेकर आप इस सप्ताह कोई निर्णय ले सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी विशेष कार्य को लेकर कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके मन में चल रहे उद्देश्यों को नहीं उड़ान मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा बनेगा। पारिवारिक दृष्टि से पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में आपके व्यवहार से पुराने चल रहे मतभेद दूर होंगे। एक नए किसी योजना पर इस सप्ताह आप अमल से कर सकते हैं, जिससे आपके परिवार को और आपको बड़ा लाभ होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आप अपनी आंतरिक जीवन में कुछ परेशानियों को महसूस करेंगे। आप किसी पुराने कार्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। इस सप्ताह आर्थिक तौर से किसी पर डिपेंड रहना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आर्थिक तौर से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह कुछ पारिवारिक समस्याएं भी सामने आएगी। लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे हल करने में सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको बड़ा दायित्व मिल सकता है। परंतु विरोधी वर्ग आपके प्रति समाज में भ्रांति फैला सकते हैं। इस सप्ताह आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है। वाणी पर संयम रखें, इससे आपके कई बिगड़े हुए कार्य को बन सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को इस सप्ताह खो सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह आप कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा उलट फेर न करें नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा लेनदेन करने से पहले कागजी कार्रवाइयों को जांच लें, कहीं बड़ा धन लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह किसी पर भी आंख-मूंदकर विश्वास ना करें। अपने सहयोगी वर्ग से व्यवहार मृदुल रखें, नहीं तो आपके हाथ से कोई बड़ा काम निकल सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक तौर से कुछ समस्याएं सामने आएगी, जो अभी तक आपकी नजर में नहीं थी। जिस कारण आपका मूड काफी डिस्टर्ब रहेगा। अच्छा होगा कोई डिसीजन लेने से पहले परिवार के साथ बैठकर बात को समझें फिर कोई बड़ा डिसीजन लें।

मीन साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम रहने वाला है। करियर में यह सप्ताह आपका टर्निंग पॉइंट रहेगा। आपको कोई अच्छा दायित्व पद मिल सकता है। अच्छे लोगों से मिलना इस सप्ताह होगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। साथ ही आज आपकी टीम वर्क का आपको भरपूर साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपके मन में कई नए प्लान आ सकते हैं, जिस पर आप अमल करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से समय शानदार रहेगा। पत्नी बच्चों के साथ आप घर पर अच्छा समय बताएंगे। कुछ छोटे-मोटे मतभेद जो पुराने चल रहे हैं व परिवार में खत्म होंगे। साथ ही आप अपने परिवार के लिए कोई सुरक्षा निधि इस सप्ताह जमा कर सकते हैं।

Related Post