Latest News

मंगल के अस्त होने पर कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव जानें आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines September 24, 2023, 7:55 am Technology

मेष राशि:-

वाले विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। संतान के विवाह का मामला आज जोर पकड़ेगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर होगी। रविवार की छुट्टी की वजह से घर में शोर शराबा का माहौल रहेगा और सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि :-

वाले आज घर या बाहर किसी से वाद-विवाद ना करें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं और सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से अधूरे पड़े घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने में बिताएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

मिथुन राशि :-

वाले आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी पेशा जातक आज पूरा दिन आराम में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में व्यस्त रहने के कारण माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ऐसा होने पर वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

कर्क राशि :-

वाले अगर कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने का अच्छा समय रहेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है और लोग आपसे सलाह लेने भी आएंगे। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

सिंह राशि :-

वाले आज घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि आज आपके मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में न आएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कन्या राशि :-

वालों के चारों ओर आज सुखद वातावरण रहेगा, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और सेहत अच्छी रहेगी। यदि किसी मित्र से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। आज आपको किसी महिला सहकर्मी या महिला अधिकारी से लाभ हो सकता है। अगर आपने किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करने का सोचा है तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

तुला राशि:-

वालों को आज रविवार की छुट्टी की वजह से घर के पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के नए प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों के लिए उनके इच्छित क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नए काम में सफलता मिलेगी। जो लोग नया बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा नहीं है, इस योजना को कुछ समय के लिए टाल दें। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें।

 वृश्चिक राशि :-

वालों को बिजनस के लिए अपने पिता या किसी जानकार व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। अगर पिछले कुछ समय से आपके कारोबार में कुछ परेशानियां चल रही थीं तो आज आप उनका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

धनु राशि;-

वालों को आज अचानक से किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से सूचना मिल सकती है। वे आज नौकरी के लिए आपके सुझावों का स्वागत करेंगे, जिससे उन्हें खुशी होगी। कारोबार के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका फायदा आपको कारोबार में जरूर मिलेगा। यदि आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे, जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वे परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि :-

वालों को आज पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज किसी महान व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगी, जिससे परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई निर्णय लेंगे। रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। शाम के समय कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार आपके घर आ सकता है और इस पर आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

कुंभ राशि :-

वाले जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन यदि किसी से कर्ज लेने का विचार किया है तो उसे चुकाना आपके लिए मुश्किल होगा, इसलिए इसे टाल दें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ वालों में नई ऊर्जा का संचार होगा और शाम के समय डिनर पर जा सकते हैं। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मीन राशि :-

वाले आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और घर का कोई काम काफी समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के लोग मंजूरी दे सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। बचत योजनाओं में निवेश करेंगे, तभी आप कुछ बचत कर पाएंगे, अन्यथा खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी आय देखकर ही खर्च करना होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

Related Post