Latest News

साधारण परिवार मे जन्में विराट व्यक्तित्व के धनी थे पूर्व मंत्री घनश्याम जी पाटीदार, जन्म जयंती में कांग्रेसजनों ने याद कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Neemuch headlines September 21, 2023, 6:29 pm Technology

जावद। जावद के विधायक रहे दिवंगत कांग्रेस के कद्दावर नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व काबिना मंत्री घनश्याम जी पाटीदार के 21 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद कर नमन किया व जावद बस स्टैंड परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व उनके द्वारा जावद की जनता व जावद विधानसभा के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता व जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने उन्हें याद करते हुए कहा की 21 सितम्बर को जनकपुर कस्बे के एक साधारण परिवार मे घनश्याम पाटीदार (पूर्व विधि एवं सामान्य प्रशासन मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) ने जन्म लिया। पाटीदार शुरू से ही कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे। लगातार कोशिशों के बाद तीन-तीन बार टिकिट नही मिलने के बावजूद भी कभी पार्टी के प्रति बगावत का विचार उनके मन में नहीं आया। इसी वफादारी ने पाटीदार को वर्ष 1993 मे कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बनाया और श्री पाटीदार पहली बार कांग्रेस से विधायक बने।

विधायकी कार्यकाल मे एक साधारण व्यक्ति की तरह जनसेवा मे संलग्न रहे और आम आदमी के दर्द को अपना दर्द समझा। इसी विशेषता मे वर्ष 1998 मे पुनः श्री पाटीदार को कांग्रेस के इतिहास मे पहली बार जावद के विधानसभा क्षैत्र से दूसरी बार विधायक चुना। इस बार पाटीदार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के मंत्रीमण्डल मे सामान्य प्रशासन एवम् विधि मंत्री बनाये गये। पाटीदार ने अपने परिवार से भी ज्यादा जावद की जनता का ख्याल रखा। पाटीदार क्षैत्र के आदिवासी और अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओ को हमेशा तरजीह दी और उनके भीड मे पिछे खडे होने पर भी स्वयं उनसे जाकर मिलते और आत्मीयता से चर्चा करते।

जावद विधानसभा व वहां की जनता के हित में उनके विकास के लिए उन्होंने कोई कमी बाकी नहीं रखी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने बारी बारी से कहा कि केबिनेट मंत्री रहते हुए घनश्याम पाटीदार सुबह चार बजे ट्रेन से उतरकर छह बजे जावद विधानसभा क्षैत्र के दौरे पर निकल जाते और जन सामान्य से चर्चा कर उनकी समस्याओ के प्रति संवेदनशील दिखाई देते। रात्रि 8-9 बजे तक घर लौटते और दस बजे वापस ट्रेन से भोपाल विधानसभा के लिये निकल पडते। विधानसभा के प्रति भी उतनी ही जिम्मेदारी से अपने दायित्व को निभाने के कारण श्री पाटीदार उत्कृष्ट विधायक और उत्कृष्ट मंत्री के पद से नवाजे गये। पाटीदार के जमाने मे जावाद विधानसभा को पोलीटेक्निक कालेज, आईटीआई कालेज, जावद के महाविद्यालय में कई विषयो पर अध्यापन शुरू करना तथा अन्य कई जगहो पर शिक्षा और चिकित्सा के क्षैत्र मे तथा स्टापडेम आदि उल्लेखनीय कार्य पाटीदार द्वारा कराये गये। पाटीदार को जावद क्षैत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता कभी भूला न पायेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावाद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा जिला महामंत्री, गोविंद सिंह सांडा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़, विजय राठौर जिला महामंत्री, घनश्याम पुरोहित सेक्टर अध्यक्ष, दिनेश बैरागी नगर अध्यक्ष, नरेश पाटीदार, शोभाराम नायक, ओंकार लाल अहीर,महेश चौधरी अठाना, शिव त्रिपाठी,सतीश जी नागला,अभिषेक पाटनी, बशीर पहलवान, अजीत सिंह शक्तावत , बलराम सालवी, किशन बैंस, नवीन रोंगिया, मिक्की सेठ गांग, जमनालाल बाथरा, शौकीन नेता, गोपाल भील, गोपाल चौहान सरपंच मोड़ी, शिव पाटीदार सरपंच उपरेडा, पीयूष जैन, डालर बाटक्या अठाना, रघुनंदन मालवीय जावद, मांगू सिंह चौहान अठाना, गुणवंत राठौर, कमलेश पंचोली, राजेश राठौर, विजय तिवारी, पुरण मल चंदेल पार्षद, शौकीन पटेल, कैलाश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Post