सरवानिया महाराज शहर के सांवलिया मित्र मंडल की ओर से लगातार सातवी पदयात्रा का आयोजन आज प्रातः 6:30 बजे से किया गया। यह पदयात्रा मालवा मेवाड़ में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने सैकड़ो भक्तों के साथ रवाना हुई। इस विशाल पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। पदयात्रा क्षेत्र में खुशहाली, अमन चैन और नगर की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निकाली जा रही है। इस दो दिवस पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए 500 से अधिक पद यात्रियों ने अपना पंजीयन करवाया, पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए समिति ने पंजीयन होना अनिवार्य किया था। सांवलिया पदयात्रा मित्र मंडल द्वारा लगातार यह सातवी पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमे प्रतिवर्ष पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस पद यात्रा में सरवानिया महाराज सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से से भी कहि महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए, पदयात्रियों को यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए मित्र मंडल ने विशेष इंतजाम किए। पदयात्रा में जगह जगह समाजसेवी की ओर से अल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई। यात्रा में डीजे के साथ ट्रैक्टर में सांवरिया सेठ की आकर्षक झांकी सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही, जिसका शहर में जगह जगह में स्वागत किया गया। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस की पदयात्रा का भोजन व रात्रि विश्राम डोरिया चौराया रहेगा। दूसरे दिन की पदयात्रा सोमवार को प्रातः 5 बजे डोरिया चौराया से प्रारम्भहोकर आवरी माताजी के दर्शन करते हुए मंडफिया पहुंचेगी। वहां से सभी पैदल यात्रियों का जत्था ढोल डीजे के साथ सांवरिया जी दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचेगा, जहां भगवान के बाल भोग लगाकर भोजन प्रसादी के पश्चात यात्रा का समापन किया जाएगा। इन समाजसेवियों की ओर से रही अल्पाहार की व्यवस्था गणेश नवयुवक मंडल, नाहरसिंह कानावत मित्र मंडल, मुकेश पाटीदार मित्रमंडल, श्याम काबरा मित्रमंडल, लोकेश राठौर व पप्पूलाल सुथार मित्रमंडल, सांवलिया सेठ मित्र मंडल नयागांव, हेमंत पाराशर, दिनेश राठौर मित्रमंडल प्रकाश पदयात्रा मित्र मंडल के यह है सदस्य माली, हेमंत पुरोहित, अर्जुन माली, अंतिम नागदा, अनिल राठौर, सुनील पाटीदार, जगदीश माली, बबलू माली, पंकज वशिटा, मनोज पाटीदार, राजेश प्रजापत, कैलाश राठौर, अनिल प्रजापत, विकास पाटीदार, गोविंद पाटीदार, विनोद प्रजापत, अनिल सुथार, राहुल प्रजापत, गोविंद माली, बबलू अंकित माली, आँशीष माली, महेश पाटीदार, विजय पाटीदार, बलराम पाटीदार, सुनील मडू पाटीदार, किशोर माली, श्याम पाटीदार, अनुकूल पाटीदार ।