Latest News

आज षष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और संयोग का समय

Neemuch headlines September 21, 2023, 7:55 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 30, शक संवत 1945, भाद्रपद शुक्ल, षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 05, रबि-उल्लावल-05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

सूर्य षष्ठी व्रत

सूर्योदय का समय:-

सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 5 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

आज पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड पर मुनख्खे और गुड चढ़ाए।

Related Post