Latest News

आज आदित्य मंगल योग से मालामाल होंगे मकर और मीन राशि के जातक जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines September 21, 2023, 7:50 am Technology

​मेष राशि:-

के जातक आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें आज के दिन मेष राशि के जातकों सजग और सतर्क रहकर काम करना होगा, क्योंकि आज आपको कोई धोखा दे सकता है। आपके लिए जरूरी है कि अपना काम आज ध्यान से करें और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचें, क्योंकि लोग अपने बनकर आपको धोखा दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको जोखिम लेने से बचना होगा। घर में कोई मशीन और सामान खराब हो सकता है जिस पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। सेहत का भी ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज भाग्य 62% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

​वृषभ राशि :-

के जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा ​वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपको कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने व्यापार की प्रगति को देखकर आनंदित होंगे। आज अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाइयों के सहयोग से आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट में अगर आप पैसा लगा रहे हैं तो आज लाभ पा सकते हैं लेकिन आपके लिए सलाह है कि सभी पहलुओं पर विचार करके निवेश करें। आज हेल्थ, होटल और निर्माण क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए लाभ का अच्छा योग बना रहेगा। आज भाग्य 89% तक वृषभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक भी करें। ​

मिथुन राशि:-

वाले बढ़ते खर्च से परेशान होंगे आज मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आपको नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, आपके विरोधी भविष्य की किसी योजना को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आज समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपका राजनीतिक कद बढेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। एक के बाद एक बढ़ते खर्च से आपका मन विचलित हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि संयम से काम लें विपरीत समय जल्दी ही समाप्त होगा। आज भाग्य 71% तक मिथुन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज आप विष्णु भगवान की पूजा करें और पीले चंदन का तिलक करें।

​कर्क राशि :-

वालों को अच्छी खबर मिल सकती है आज कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनकर चलना होगा। रिश्ते में प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझना होगा। अगर अपनी चलाने की कोशिश करेंगे तो दिक्कत होगी। छात्र अपने शिक्षकों के सहयोग से अपनी शिक्षा संबंधी सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आज आप सामाजिक समारोहों में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको इस विषय में अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य 78% तक कर्क राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

​सिंह राशि

वालों को बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी आज सिंह राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है। बच्चों की सफलता और उनके व्यवहार से मन आनंदित होगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपके लिए सिरदर्द बनेंगे। आज शाम के समय किसी पुराने परिचित और मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए और मित्रों से संपर्क बनाना चाहिए। आज भाग्य 82% तक सिंह राशि के जातकों को पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें, गाय को गुड़ खिलाएं।

​कन्या राशि:-

वालों को साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। बिजनस में आज किसी करीबी की मदद मिलेगी और आपको इससे लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज भाइयों से मेलजोल बनाकर रहेंगे तो इनसे आपको फायदा होगा। आप अपने किसी शौक को पूरा करने लिए काम धन और समय दोनों खर्च कर सकते हैं। कला संगीत से जुड़े जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज अपने किसी साहसिक निर्णय से लाभ मिलेगा। ननिहाल पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज भाग्य 73% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​तुला राशि :-

के जातकों को कारोबार में फायदा मिलेगा तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आप विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका प्रयास सफल हो सकता है। बिजनस के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी और आपको फायदा होगा। अगर आपने पार्टनरशिप में बिजनस चलाने का फैसला किया है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। बिजनस में आज आपको साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। सलाह है कि वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें नहीं तो कुछ बनता काम आपका बोलने की वजह से खराब हो सकता है। आज भाग्य 95% तक

तुला राशि :-

के जातकों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मीजी की आराधना उपासना करें। ​वृश्चिक राशि वालों को सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए व्यस्तता बीतने वाला है। यदि आज घर या व्यवसाय में कोई विवाद हो तो इसे हवा देने की बजाय शांति और धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। अगर आपका पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए यह जरूरी होगा कि घर में सुख शांति के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रय़ास करें, ऑफिस का काम घर पर लेकर न आएं। आज भाग्य 73% तक वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

​धनु राशि:-

वाले आज लोभ लालच से बचें आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज लोभ से बचें, फायदे के चक्कर में नुकसान हो सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा आज इस मामले में आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आज भाग्य 71% तक धनु राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज सुबह शाम तुलसी को दीप दिखाएं और तुलसी की मिट्टी से तिलक करें। ​

मकर राशि :-

वाले लाभ से आनंदित रहेंगे मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें सफल होंगे। आज आपको अपने भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिन भर लाभ के अवसर मिलने से आपका मूड अच्छा रहेगा। अगर आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आज आपको इसका फायदा मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी उत्सव समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज भाग्य 81% तक मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्रों का जप करें।

​कुंभ राशि:-

के जातक आज खूब व्यस्त रह सकते हैं आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि, आपके सामने आज कई काम एक साथ आने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। काम की व्यस्तता की वजह से आपके लिए आज घर परिवार के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है। आज आपको संतान पक्ष से कोई सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। कारोबार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को सफलता मिलेगी। आज भाग्य 75% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

मीन राशि:-

वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आज मीन राशि के जातक व्यवसाय में नए अवसरों का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपनी योजना में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ मे आज नया मोड़ आ सकता है। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो यह आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। अगर आप कोई जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके बच्चे के विवाह में आ रही रुकावटें आज किसी प्रियजन की मदद से हल हो सकती है। आज भाग्य 92% तक मीन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं। भगवान विष्णु को गुड़ और चने की दाल का प्रसाद अर्पित करें।

Related Post