Latest News

आज अमावस्या स्नान, जानें आज के शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines September 15, 2023, 8:16 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 24, शक संवत 1945, भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 30। सफ़र 28, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अमावस्या तिथि प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

भाद्रपद अमावस्या-स्नान दानादि प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज माता लक्ष्मी की आराधना करें और उन्हें लाल गुलाब आर्पित करें।

Related Post