महिला कांग्रेस जीरन ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्रीमती मांगरिया पुनः हुई नियुक्त

Neemuch headlines September 13, 2023, 5:22 pm Technology

चिताखेड़ा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व नीमच प्रभारी नूरी खान व महिला कांग्रेस जिला प्रभारी सुश्री इष्टा भाचावत व जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा सांभर ने महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें महिला कांग्रेस जीरन ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया को पुनः नियुक्त किया गया। श्रीमती मांगरिया की नियुक्ति होने पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।

इस नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में नई जाग्रति का संचार होगा।

Related Post