चीताखेडा। आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या के रूप में आयोजित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में सोमवार छठ की रात्रि को मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर वृंदावन म्यूजिकल ग्रुप और आर जे 35 ग्रुप प्रतापगढ़ के फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पर प्रसिद्ध कामेडी किंग शौकिन किर,यश बैरागी, सुमित किर, कामेडी किंग अभिषेक मेनारिया एंकर कृष्णा बालेचा की टीम ने भजनों और कामेडी की झड़ी लगा दी। राजस्थान प्रतापगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं कामेडी किंग शोकिन किर की भजन संध्या के कार्यक्रम ने निरंतर अपने सफलतम पड़ाव की ओर मोड़ते हुए अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए मेलार्थियों को भजनों और कामेडी की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतापगढ़ से आए भजन गायक शौकिन किर ने....... रमती आवे मां भवानी रमती आवे.........भजन की जैसे ही मंच पर आते ही प्रस्तुति दी युवा बुजुर्ग महिला पुरुष थिरक उठे और आधी रात तक भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वर लहरियों में डुबकियां लगाते हुए उनके मधुर भजनों पर जमकर ठुमके लगाए।
चैत्र नवरात्र के 20 वें आवरी माता के आठ दिवसीय भव्य मेले के छठे दिन मंगलवार को राजस्थान प्रतापगढ़ से आए भजन गायक शौकिन किर की भजन संध्या ने हजारों श्रोताओं के मध्य ऐसा समा बांधा की वे उनकी गायकी की दाद दिए बगैर नहीं रह सके। मेले में सांस्कृतिक रंगमंच पर शौकिन किर,यश बैरागी, अभिषेक मेनारिया तीनों कामेडी किंग की जोड़ी आते ही श्रोताओं की तालियों से शौकिन किर इतने भाव विभोर हो गए कि उन्होंने मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों की जमकर तारीफ की और मेला के सांस्कृतिक मंच पर बुलाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया जो श्रोताओं की दाद निकले बिना नहीं रह सके। शौकिन किर ने ........ चीता खेड़ा में बैठी म्हारी मां भवानी आवरी........, सुन सांवरा मंडफिया वारा कारी गाड़ी लाणी है .............., मैया म्हारी वेगी पधारों चीताखेड़ा मायने........., आदि इन भजनों पर श्रोता मस्ती में उतर झूमने लगे। श्रोताओं के लिए बने पंडाल में भजनों की प्रस्तुति से मेला भ्रमण करने आए मेलार्थी अपने को पंडाल में आने से नहीं रोक पाए और पंडाल में ऐसा प्रतीत हुआ कि पैर रखने की जगह नही मीली। चिंता छोड़ दें सांवरिया बेड़ों पार लगावे..........,तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना...... जैसे ही गीत शुरू किया पुरा मेला परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया और श्रद्धालुओं ने जमकर आवरी माता के जयकारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुजर मारे............,जब फागण गीत सुनाया तो मेला समिति और श्रद्धालु एवं महिलाएं भी नृत्य करने लगी। कामेडी किंग व भजन गायक शौकिन किर ने जब रंगमंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए म्हारी रोजी रोटी थारे सूं चालें म्हारा सांवरिया........... गीत की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल में मंडफिया धाम माहौल का वातावरण बन गया। भजन गायक यश बैरागी ने गोरी के लाल गणेश पधारों म्हारे किर्तन में.......... वंदना के साथ कार्यक्रम का श्री गणेश किया और म्हारा सतगुरु आया पावणा दिन गुरु आया पावणा....... गुरु वंदना की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। मंच पर तीनों कामेडियनों ने श्रद्धालुओं की फरमाइश पर एक से बढ़कर एक कामेडी प्रस्तुत की तो श्रद्धालु हंस हंस कर लोटपोट हो गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, कुशाभाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, पत्रकार राजेश लक्षकार,जीरन नगर परिषद् पार्षद श्रीमती प्रभा लक्षकार, राजस्थान छोटीसादड़ी के गोल्डन सिटी क्रुज लखन प्रजापत द्वारा रंगमंच पर आवरी माता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।मेला एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित अतिथियों किया।
आज गुरूवार को महाष्टमी पर होगा हवन-पूजन, भंडारे का आयोजन :-
चीताखेड़ा। आवरी माताजी मंदिर पर मेला समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय 20 वें मेले में आज दिवस 26 मार्च 2026 गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे से शुभमुहूर्त में सिंहल पल्सेस नीमच के द्वारा हवन-पूजन व हिरालाल, लालचंद अग्रवाल (सिंहल) परिवार नीमच और मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इसी के साथ रात्रि 8:30 बजे रंगमंच पर मेला समिति द्वारा भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा।
जिसमें राजस्थान निंबाहेडा के भजन गायक जुनियर लखबीर सिंह लक्खा (शंकर लक्खा) के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।