नीमच । शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्र मनासा पर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास, प्रतिशाय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निःशुल्क औषधियां वितरित की। शिविर में कुल 44 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार ने सेवाएं दी।
शिविर में डॉ.सीमा पाटीदार, श्रीमती आशा जटिया, श्रीमती संगीता राठौरने भी आवश्यक सहयोग किया।