सरवानिया महाराज।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत सरवानिया मोरवन मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मोटा खरा वार्ड क्रमांक 6 स्थित डॉम में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 24 एवं 25 मार्च को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का शुभारंभ पंजीयन, चाय एवं वर्ग गीत के साथ हुआ, जिसके पश्चात उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न सत्रों में पार्टी के नेताओं एवं प्रशिक्षकों द्वारा संगठनात्मक ढांचे, कार्यप्रणाली एवं वैचारिक मजबूती पर गहन मार्गदर्शन दिया गया। हमारी कार्यपद्धति विषय पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने संगठन संचालन की बारीकियों को विस्तार से समझाते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। वहीं वैचारिक अधिष्ठान विषय पर महेंद्र भटनागर ने भाजपा की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद के सिद्धांत एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन योग, प्रार्थना एवं स्वल्पाहार के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं अनुशासन का वातावरण बना। इसके पश्चात क्रमवार विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर राकेश जैन ने राज्य सरकार द्वारा किए गए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार की योजनाएं विषय पर अशोक विक्रम सोनी ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कार्य विस्तार हमारी दृष्टि विषय पर हेमंत हरित ने संगठन विस्तार की रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया, जबकि बूथ प्रबंधन विषय पर भगतराम पाटीदार ने चुनावी दृष्टि से बूथ स्तर को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी प्रबंधन के सुझाव दिए। इसी क्रम में भाजपा का इतिहास विषय पर विधायक माधव मारू ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति गर्व की भावना जागृत की। मीडिया एवं सोशल मीडिया विषय पर पंकज पोरवाल ने डिजिटल युग में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। समापन सत्र में पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्याम काबरा, जिला मंत्री शिवम राजपुरोहित, जिला मंत्री रोशन वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन सहित मंडल एवं जिले के अपेक्षित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने किया।