Latest News

आज भौम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines September 12, 2023, 6:35 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 21, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 27, सफ़र 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 12 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 01 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 11 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 01 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

भौम प्रदोष व्रत, कैलाश यात्रा प्रारंभ।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 30 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक।

इसके बाद सुबह 11 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 54 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज हनुमान जी को गुलाब का फूल अर्पित करें और बूंदी का भोग लगाएं।

Related Post