Latest News

अजा एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines September 10, 2023, 8:17 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 19, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद कृष्ण एकादशी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 25, सफ़र 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग रात्रि 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 25 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:- अजा एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 6 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज भगवान विष्णु की आराधना करें साथ ही उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।

Related Post