"बालिकाओं को सिखाए जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुण, प्रतिदिन दिया जा रहा है प्रशिक्षण.

Neemuch headlines September 9, 2023, 4:42 pm Technology

सरवानिया महाराज। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को प्रतिदिन सिखाए जा रहे हैं आत्मरक्षा के गुर । यह प्रशिक्षण संकुल प्राचार्य एन. के नागदा व विद्यालय की प्राचार्य स्मिता नागदा के मार्गदर्शन में जुलाई माह से चलाया जा रहा है। जिसमे 100 से अधिक बालिकाएं सम्मिलित होकर इसका लाभ ले रही है। प्रशिक्षण प्रतिदिन देवी सिंह देवड़ा द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए  देवडा ने बताया की आत्मरक्षा के यह गुण बालिकाओं के पूरे जीवन में काम आएंगे।

बालिकाएं, बालकों से कहीं अधिक क्षमतावान है। शिक्षा, खेलकूद और भी अन्य क्षेत्रों में बालिकाएं, बालकों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। शासन का प्रयास है कि बालक, बालिका में कोई भेद ना रहे और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बालिकाएं, अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर ना हो, वह स्वयं अपनी सुरक्षा कर सके। प्रशिक्षण में बालिकाओं को लाठी चलाना, जूड़ो कराटे के अलावा आत्मरक्षा के अलग-अलग तरीके सिखाए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण जुलाई माह से चलाया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन 100 से अधिक बालिकाएं भाग ले रही हैं।

Related Post