Latest News

वर्षा की कामना को लेकर चित्तौड़गढ़ दुर्ग कालिका माता मंदिर पर किया यज्ञ

Neemuch headlines September 9, 2023, 2:32 pm Technology

चित्तौड़गढ़ । दुर्ग पर कालिका माता के मंदिर पर 5 दिनों से अनवरत चित्तौड़गढ़ के आस-पास विराजमान ठिकाणे के प्रमुख लोगों ने पिछले रविवार को बैठक कर कालिका माता से इंद्रदेव को प्रसन्न कर चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त बांध, तालाब, नदियों को लबालब हो ।

इस हेतु रविवार से लगातार अरदास किया जा रहा था माता ने पाति (स्वीकृति) प्रदान की। उसी अनुरूप बुधवार को माता के पौराणिक आस्था व परंपरा अनुसार पूजा अर्चना कर भोग लगाया एवं आज चित्तौड़ दुर्ग पर कालिका माता मंदिर में यज्ञ हवन कर वरुण देवता को आवाहन किया। पंडित अरविंद बने स्रोत विधि से मंत्रोचार कर हवन विधि में आहुतियां प्रदान कर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर विराजित समस्त देवी देवताओं को अरदास किया कि चित्तौड़गढ़ जिले में सुकाल हो एवं गौ माता वन्य जीव प्रसन्नचित मुद्रा में रहे। इस पूजा अर्चना यज्ञ हवन भोग में घटियावली, खरड़ी बावड़ी, चित्तौड़ खेड़ा, चितौड़ी, नेतावलगढ़ पाछली, सीरड़ी, आछोड़ा, सुरजपोल, चित्तौड़गढ़ के महानुभावों के द्वारा किया गया। कान सिंह सुहावा ने बताया कि यज्ञ हवन में भंवर सिंह नेतावलगढ़ पाछली, देवकरण सिंह सीरड़ी, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, नाहर सिंह चितौड़ी खेड़ा, कान सिंह सुवावा जोड़े सहित हवन यज्ञ में आहुतियां दी।

इस कार्यक्रम में खुमान सिंह आछोड़ा, देवकरण सिंह शिरडी, आदित्य वीर सिंह घटियावली, फतेह सिंह घटियावली, राजेंद्र सिंह चित्तौड़ी खेड़ा, शंभू सिंह चित्तौड़ी, नटवर सिंह चितौड़ी, सावंत सिंह शक्तावत सूरजपोल, किशन सिंह झाला, मोखम सिंह सोलंकी, फतेह सिंह सोलंकी, अमर सिंह देवड़ा, भेरु लाल मीणा, सहित कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।

Related Post