नगर में सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मना जन्माष्टमी एवं मोहर्रम पर्व, जिला कलेक्टर जैन एवं एसपी तोलानी रहे मौजूद

Neemuch headlines September 8, 2023, 7:59 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा तहसील मुख्यालय में जन्माष्टमी पर्व एवं 40 वा मोहर्रम पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।कल रात्रि जहां स्थानीय लालबाग में 31वी मटकी फोड़ का भव्य आयोजन हुआ। वही रात्रि में लगभग 12:00 बजे बाद स्थानीय मदार बाग से ताजिए का जुलूस प्रारंभ हुआ। जो देर रात्रि लालबाग पहुंचा।

दोनों पर्व एक साथ होने से प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। इस मौके पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी सहित प्रशासनिक अधिकारी नगर में मुस्तैद रहे। इस अवसर पर दोनों जिले के अधिकारियों ने नगर की जनता को शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए धन्यवाद दिया। वही दोनों वर्ग के पदाधिकारीयो ने अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार माना। कुल मिलाकर यह दोनों पर्व नगर में पूर्ण शांति एकता एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए गए।

Related Post