Latest News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines September 6, 2023, 7:44 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 15, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद कृष्ण सप्तमी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 21, सफ़र 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 06 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक सप्तमी तिथि अपराह्न 03 बकर 38 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग रात्रि 10 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त-गृहस्थियों के लिए), शीतला सप्तमी, श्रीकृष्ण जयंती योग।

सूर्योदय का समय  :

सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय  :

शाम में 6 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजे तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहने वाला है।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाएं।

Related Post