Latest News

नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

Neemuch headlines September 3, 2023, 4:38 pm Technology

नीमच। में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 4 सितंबर को उदयपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे नीमच आएंगे और दोपहर 3.45 बजे से दशहरा मैदान पर आमसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री इस दिन शाम 4.55 बजे नीमच से उदयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथसिंह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। सीएम शिवराज सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता नीमच के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। आमसभा का होगा आयोजन मध्यप्रदेश में बीजेपी 3 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। राज्य के 5 जिलों से इस यात्रा की शुरुआत होगी। इनमें से नीमच जिला भी एक है। शहर में 4 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने केंद्र में भाजपा का नेतृत्व करने वाले कई नेता नीमच आएंगे।

जिसकी तैयारी चल रही है। शहर के दशहरा मैदान पर आमसभा का आयोजन होगा। जिसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अनेक केंद्रीय नेता पहुंचेंगे। इसे लेकर नीमच के दशहरा मैदान पर तैयारी जारी है।

Related Post