ग्राम मोड़ी में अज्ञात कारणों के चलते 53 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच

Neemuch headlines September 2, 2023, 2:04 pm Technology

सरवानिया महाराज। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोड़ी में शुक्रवार रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जावद व मोडी के बीच स्थित ढाबे पर फांसी लगाकर की आत्मत्या। घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि में 12 बजे के लगभग ग्राम मोडी में अज्ञात कारणों के चलते विष्णु लाल पिता रतनलाल जायसवाल ने अपने स्वयं के ढाबे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी परिजनों ने सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर दी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। आखिर विष्णु ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post