कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया स्वागत, पांच से सात हजार कार्यकर्ताओं ने अहीर के नेतृत्व में किया पूर्व सीएम का स्वागत

Neemuch headlines September 1, 2023, 7:36 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन शुक्रवार को नीमच में हुआ। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भावी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से लगभग पांच से सात हजार कार्यकर्ता बसो एवं कारो के माध्यम से राजकुमार अहीर के निजी कार्यालय पर सुबह एकत्रित हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाथ 10.30 बजे हवाई पट्टी पर प्लेन से पहुंचे यहां पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कमलनाथ जी अगवानी की। वहीं से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अहीर की गाड़ी से रोड़ शो के लिए निकले। बस स्टेण्ड पर रथ में सवार होकर दशहरा मैदान तक कमलनाथ ने रोड़ शो किया। जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता अपने समर्थको के साथ अजमीढ़ चौराहा से जूलूस के माध्यम से राजेन्द्र प्रसाद चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उत्सापुर्वक श्री अहीर को अपने कंधो पर बैठा कर ‘जावद का विधायक कैसा हो, राजू भैया जैसा हो - अबकी बार राजकुमार अहीर’ जैसे गगन भैदी नारे लगाकर राजकुमार अहीर को ऊर्जा दी। इस उत्साह से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसी यह रैली कोई चुनावी रैली हो। राजेन्द्र प्रसाद चौराहे पर राजकुमार अहीर मित्र मण्डल के द्वारा भावी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यहां पर सभी ने ‘जय जय कमलनाथ, अबकी बार - राजकुमार, जावद की नैया - राजू भैया’ जैसे नारे लगा कर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का ध्यान आकर्षित किया। अहीर समर्थको के द्वारा किए गए स्वागत से कमलनाथ गदगद हुए। स्वागत पश्चात कमलनाथ के साथ अहीर टाऊन हॉल मंडलम एवं सेक्टर की मिटिंग में शामिल हुए यहीं से सभा स्थल पहुंचे। मण्डलम/सेक्टर की मिटिंग के दोरान कई पदाधिकारीयों ने लगातार 20 वर्षो से जावद विधानसभा के लोगो की सेवा करने वाले लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर को टिकीट देने की मांग की, पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा की हम जावद की सीट जीता कर देंगे। अहीर ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन पर जिस तरह से पुरे नीमच जिले से आए हुए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी अभिनंदन करती है। आगामी महिनो में विधानसभा चुनाव है मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनने जा रहे है, इस प्रदेश को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते है। पुर्व में पन्द्रह महीनो की सरकार में कमलनाथ सरकार द्वारा कई जनहितेशी योजनाएं चलाई। कमलनाथ जी ने किसानों का कर्जा माफ किया, गौशाला का निर्माण किया, कन्यादान योजना की राशि में बढ़ातरी की, वद्धावस्था पेंशन का बढ़ाया, साथ ही 100 युनिट पर 100 रूपये तक का बिल किया, नीमच में मेडिकल कॉलेज की सौगात कमलनाथ जी ने दी । मेडिकल कॉलेज की सौगात का विरोध विधायक और सांसद ने किया ।

इस प्रकार की कई योजनाओं का क्रियावन कमलनाथ के द्वारा किया जा रहा था, लेकिन भाजपा को मध्यप्रदेश में विकास राज नहीं आया, चंद रूपयो के लालच में जनता के द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की सरकार गिरा दी। भाजपा ने जनता के साथ छल किया है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। श्री अहीर ने आगे कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 प्रतिमाह, 500 में सिलेंडर, 100 युनिट पर बिजली बिल माफ, 200 युनिट पर बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन चालू, किसानों का कर्ज माफ, किसानों को 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ, सिचाई के पुराने बिल माफ, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ, 12 घंटे सुनिश्चित सिचाई बिजली का रास्ता साफ, जातिगत जनगणना का लाभ, किसान आंदोलन के मुकदमे माफ जैसी कई योजनाओं को लागू किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में आमजन की सरकार बनेगी। स्वागत कार्यक्रम में जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर काग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जिला महामंत्री कैलाश अहीर, बनवारी जोशी, राजेन्द्र मण्डोवरा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सलीम सरवारी, प्रहलाद धाकड़, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितेश दायमा (युवा कांग्रेस), सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जैन (युवा कांग्रेस) दिनेश धनगर (पार्षद), प्रशांत पुरोहित (पार्षद), अमृत शर्मा (पार्षद), विजय बैरागी, (पार्षद प्रतिनीधी), विक्की पाटीदार (पार्षद), विक्रम धनगर (पार्षद), राजेश भंड़ारी (पार्षद), निसार पठान (पार्षद), बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनि तोतला, अजजा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, मण्डलम, सेक्टर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित हजारों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post