मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ बोले- राज्‍यों की मंजूरी भी आवश्‍यक

Neemuch headlines September 1, 2023, 3:12 pm Technology

नीमच। वन नेशन वन इलेक्‍शन यानि एक देश, एक चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने प्रतिक्रिया दी है। यहां मीडिया से बातचीत में कमल नाथ ने कहा कि इसके लिए सिर्फ संविधान में संशोधन की ही नहीं बल्कि राज्यों की मंजूरी की भी जरूरत है।

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "यह केवल संविधान में संशोधन से संभव नहीं है, इसके लिए राज्यों को स्वीकृति देनी होगी। जो भाजपा शासित राज्य हैं- जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र वहां उन्हें बस एक प्रस्ताव पारित करना है और विधानसभा भंग हो

 मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ के अनुसार हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में वे अपनी संबंधित विधानसभाओं को भंग करने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव तय कर सकते हैं और पारित कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि आप किसी राज्य विधानसभा की अवधि कम नहीं कर सकते।

Related Post