सिंगोली में ब्रह्मण समाज द्वारा श्रावणी कर्म किया गया

प्रदीप जैन September 1, 2023, 7:24 am Technology

सिंगोली। सकल ब्राह्मण समाज सिंगोली द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रावणी कर्म का आयोजन किया गया श्रावणी कर्म अपने पितरों को तर्पण करने का उनके याद करने का दिन होता है बुधवार को प्रातः 8:00 बजे सभी ब्राह्मण जन बोहरा जी घाट स्थित ब्राह्मणी नदी के तट पर पहुंचकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी कर्म किया और अपने पूर्वजों को याद कर उनको तर्पण किया गया इसके पश्चात 10:00 बजे गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के चारभुजा नाथ मंदिर पर हवन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पूरी विधि विधान से मंत्री के साथ आहुतियां देकर हवन संपन्न हुआ इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ ओंकार लाल शर्मा, कैलाश चंद्र जोशी, राष्ट्रीय महासभा के सचिव बाबूलाल शर्मा ,नगर सभा अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, बंसीलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सुनील तिवारी, राधेश्याम तिवारी पप्पू, राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, जगदीश शर्मा कैलाश चंद शर्मा शंभू तिवारी, जगदीश चंद्र पंचोली आदि समाज जन उपस्थित थे

Related Post