पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नीमच आगमन पर प्रतिबंधित व परिवर्तित मार्ग

Neemuch headlines August 31, 2023, 5:58 pm Technology

नीमच। शहर में दिनांक 01.09.2023 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है उक्त भ्रमण के दौरान दिनांक 01.09.2023 को कार्यक्रम से 01 घंटे पूर्व से निम्न मार्ग पर वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे -

2. हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंच मार्ग - VIP के आगमन पर हवाई पट्टी से हिंगोरिया फाटक, महु रोड़, बस स्टेण्ड, बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, विजय टाकिज चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, टाउन हॉल, दशहरा मैदान तक वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

3. कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर आने वाले मार्ग विजय टाकिज से दशहरा मैदान की ओर चर्च - के सामने तक, जाजु कन्या महाविद्यालय से पोस्ट ऑफिस चौराहा व गणेश मंदिर तक, जाजु बिल्डिंग से फिरोजशाह पेट्रोलपंप की ओर आने वाले वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

4. मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंग्ला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगे।

5. शहर से बाहर जाने हेतु वाहन डाक बंग्ला होते हुए जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे ।

नोट:- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दिनांक 01.09.23 को VIP का भ्रमण कार्यक्रम होने से परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना आवश्यक हैं।

Related Post