Latest News

आज रक्षाबंधन का पर्व, जानें राखी बांधने का समय

Neemuch headlines August 31, 2023, 7:56 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 09, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 15, सफ़र 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 31 अगस्त सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 05 बजकर 45 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग सायं 05 बजकर 16 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्रावण पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, रक्षा बन्धन।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 44 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

गुलिक काल 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक।

इसके बाद 3 बजकर 20 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक।

पंचक काल पूरे समय रहने वाला है।

आज का उपाय :-

आज केले के पेड़ पर हल्दी डालकर जल चढ़ाएं।

Related Post