केसुन्दा की बेटी ने किया कमाल, प्रवीणा आंजना बनी ब्यूटी क्वीन, अब जापान में करेगी मिस इंटरनेशनल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व

Neemuch headlines August 29, 2023, 8:03 pm Technology

नीमच। देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 अगस्त को हुई डिवाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2023 में 16 फाइनलिस्ट को मात देकर प्रवीणा आंजना ने ब्यूटी क्वीन 2023 का यह अवार्ड अपने नाम किया हैं। वे अब जापान में होने वाली मिस इंटरनेशल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आपको बता दे कि प्रवीणा आंजना प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील के ग्राम केसुन्दा के किसान जगदीश आंजना की बेटी है। उनकी मां शांति देवी आंजना गृहणी है। 24 वर्षीय प्रवीणा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) हैं, लेकिन मॉडलिंग के शौक के चलते पहली बार उन्होंने इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और पहली बार में ही विनर चुनी गई। प्रवीणा ने बताया कि मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके भाई लोकेश आंजना ने इस सफर में उनका बहुत सहयोग किया और इस सपने को सच किया। पापा-मम्मी को जब विनर बनने के बारे में पता चला तो वे पहले चौंक गए लेकिन बाद में उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। सीए प्रवीणा की इस उपलब्धि से पूरे केसुन्दा में हर्ष है।

Related Post