Latest News

सावन के अंतिम सोमवार पर बना सौभाग्य योग का वृषभ, तुला समेत इन 5 राशियों को होगा अच्छा फायदा, शिव कृपा से अटके कार्य होंगे पूरे

Neemuch headlines August 28, 2023, 8:08 am Technology

मेष राशिफल:-

मदद करने से राहत मिलेगी मेष राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन दूसरों की मदद करने से राहत मिलेगी और पूरा दिन परोपकार के कार्यों में बिताएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलावों के कारण आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है और वे आपको कुछ बुरा भी कह सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आप अपने बच्चों को सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी में लगा सकते हैं। शाम को जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

वृषभ राशिफल:-

समस्याएं सुलझा लेंगे वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे भी मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर तक किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पिता से अपने मन की बात करके अपनी कुछ समस्याएं सुलझा लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे। शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे मन में खुशी होगी और इस पर आपका कुछ पैसा भी खर्च हो सकता है। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मिथुन राशिफल:-

आपका मन प्रसन्न रहेगा मिथुन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। सरकारी अधिकारियों की कृपा से आपकी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति पाने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने लिए किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शाम के समय किसी यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि वाहन खराब होने की आशंका है। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

कर्क राशिफल:-

विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी कर्क राशि वाले आज पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक तनाव से मुक्ति मिलती नजर आ रही है। अगर आपको कोई फैसला लेना है तो भावुक होकर न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। शाम के समय देवदर्शन के लिए जाएं तो आपको लाभ होगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सावन के अंतिम सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशिफल:-

समाज में नई पहचान बनेगी सिंह राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन समाज में एक नई पहचान बनेगी। यदि आपने व्यवसाय में किसी सहकर्मी को पैसा उधार दिया है, जिसके वापस मिलने की संभावना कम थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। संतान को अच्छा कार्य करता देख मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय के लिए मददगार साबित होगी। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों को आशातीत सफलता मिल सकती है। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ मेल-मिलाप में बिताएंगे। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

कन्या राशिफल: -

मान-सम्मान बढ़ेगा कन्या राशि वाले सप्ताह के पहले दिन कई अधूरे कार्यों को पूरा करने की योजना बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में प्रगति के कारण मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि परिवार में कोई विवाद है तो आज वह किसी बुजुर्ग सदस्य की मदद से सुलझ जाएगा। अगर आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा नहीं है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

तुला राशिफल:-

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तुला राशि वाले व्यापारियों को आज आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ के कारण आज मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। व्यापारिक विवादों में पड़ने से बचना होगा। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। लंबे समय से अटके काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकते हैं। आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से विवाह में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल: -

क्रोध पर नियंत्रण रखें वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन लाभ के शुभ संयोग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। साझेदारी में कोई व्यापार करना पड़े तो अवश्य करना चाहिए, लाभ होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। नौकरीपेशा जातकों के सामने यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति आती है तो क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपका मानसिक तनाव कम हो जाएगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार पर प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु राशिफल: -

धन का लेन देन ना करें धनु राशि वाले विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। घर के लिए उपयोगी चीजों पर कुछ धन खर्च करेंगे लेकिन अपनी जेब का भी ध्यान रखें। अगर किसी रिश्तेदार से पैसों का लेन-देन करने जा रहे हैं तो बहुत सोच-विचार कर लें क्योंकि उसके वापस लौटने की संभावना बहुत कम है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। बिजनस में आपके कुछ दुश्मन आपके लिए साजिश रच सकते हैं। अगर ऐसा है तो आपको हमसे सावधान रहने की जरूरत है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें।

मकर राशिफल:-

व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे मकर राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आज आवेदन करना शुभ रहेगा। पिता के साथ मिलकर व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर होगा। अगर किसी परिचित से पैसा उधार लेने के बारे में सोचा है तो वह आज आसानी से मिल सकता है। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर करने जा सकते हैं। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

कुंभ राशिफल:-

प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह लेंगे कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। संतान की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आपके लिए भागदौड़ और खर्चा दोनों की स्थिति बन सकती है। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसे आगे के लिए टाल सकते हैं। आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है। कारोबार में आ रही परेशानियों को सुलझाने के लिए आज आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

मीन राशिफल:-

वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके छोटे-छोटे बच्चे पिकनिक मनाते नजर आएंगे। माता-पिता की सलाह के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज आपके लिए सार्थक साबित होगा। व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसे अभी कुछ समय के लिए टाल दें। शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई जानकारी मिल सकती है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सावन सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

Related Post