Latest News

आज सावन शुक्ल नवमी तिथि, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines August 25, 2023, 7:31 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 03, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल नवमी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 09, सफ़र 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 25 अगस्त सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 03 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग सायं 06 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 51 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 9 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 10 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक।

इसके बाद रात में 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें साथ ही किसी सफेद चीज के भोग लगाएं।

Related Post