Latest News

भाजपा के प्रवासी विधायक रमेश मिस्त्री ने पूर्व विधायक दुलीचंद जैन से की स्नेह भेंट

प्रदीप जैन August 24, 2023, 9:00 pm Technology

सिंगोली। संगठन की रचना के अनुसार भाजपा के प्रवासी भरूच (गुजरात) विधायक जावद विधानसभा क्षैत्र के सात दिवसीय प्रवास पर है। प्रवास के दौरान गुरूवार दोपहर भरूच विधायक रमेश मिस्त्री नीमच जिले मे भाजपा के सबसे वरिष्ट एवं पूर्व विधायक दुलीचंद जैन से भेंट करने उनके निवास पर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक दुलीचंद जैन एवं परिजनो ने भाजपा के प्रवासी विधायक रमेश मिस्त्री एवं साथ आए पदाधिकारियो का आत्मिय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया जनपद सदस्य प्रतिनिधी ऊँकार लाल धाकड आदित्य लसोड भी उपस्थित थे। भरूच विधायक मिस्त्री एवं पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के बीच संगठन की गतिविधियो और मजबूती को लेकर चर्चा हुई।

Related Post