Latest News

चंद्रयान - 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर विधायक मारू में मिठाई बांटी, कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी

Neemuch headlines August 24, 2023, 9:06 am Technology

मनासा। चंद्रयान -3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर विधायक मारू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। मिठाई बांटी, पटाखे जलाए ओर सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।

आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान 3 में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की सभी को हार्दिक बधाई। हमें हमारे सभी प्रतिभावान वैज्ञानिकों पर गर्व है ये ऐतिहासिक क्षण आप की वजह से मिला हैं! हमें भारतीय होने पर गर्व है और सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। आज यह महत्वपूर्ण खुशी का क्षण विधायक मारू ने भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया। चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कारगिल चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे जलाए, मिठाई खिलाकर सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।

Related Post