Latest News

"चंद्रयान-3" मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग देखने हेतु विद्यालयों में आज की गयी व्यवस्था

Neemuch headlines August 23, 2023, 4:59 pm Technology

नीमच। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के पत्र क्रमांक / Do.no.10-97 / 2023 / 15.15 दिनांक 21.08.2023 के अनुसार भारत के "चंद्रयान-3 मिशन" अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज में एक मील का पत्थर है। यह मिशन भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के साथ ब्रांड इंडिया के लिए भी एक बड़ा कदम है। भारत के "चंद्रयान-3" की चंद्रमा पर लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान अन्वेषण के लिए जिज्ञासा को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना उत्पन्न होगी। भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी भी इस अवसर पर साक्षी बनेगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज दिनांक 23.08.2023 को शाम 5:27 से प्रारंभ होगा। इसका लाइव कवरेज निम्नानुसार प्लेटफार्म के माध्यम से किया जा रहा है- • डीडी नेशनल टीवी चेनल, • इसरो वेव साइट (https://www.isro.gov.in) इसरो का फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/isro) उपरोक्त के परिपेक्ष्य में आपको निर्देशित किया है कि आप अपने जिले के समस्त स्कूलों में दिनांक 23.08.2023 को शाम 5:30 से 6:30 बजे तक की विशेष सभा आयोजित एवं लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता हेतु अपने जिले के विद्यालयों के समस्त प्रचार्यों को निर्देशित कीया हे। जो विद्यार्थी आज दिनांक 23. 082023 को लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पायेगे ऐसे विद्यार्थियों के लिए दूसरे दिन- 24.08.2023 को उपरोक्त कार्यक्रम की रिकार्डिंग दिखाना सुनिश्चित करें। श्री संजय कुमार सचिव भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग । प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, भोपाल एवं समस्त संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, म.प्र. की ओर से सूचना दि ग ई है ,लोक शिक्षण, म.प्र. द्वारा।

Related Post