Latest News

भोजन करते हुए अचानक तबियत बिगड़ी मनासा अस्पताल ने किया व्यक्ति को मृत घोषित

राकेश गुर्जर August 20, 2023, 4:09 pm Technology

नयागांव। रविवार को सुबह मनासा नगर के 50 वर्षीय व्यक्ति की खाना खाते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। ऐसे में परिजन उक्त व्यक्ति को पहले निजी अस्पताल लेकर गए उसके बाद दोपहर 12 बजे करीब मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ पर डॉक्टरो ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा निवासी मदनलाल पिता प्रभुलाल गवारिया उम्र 50 वर्ष सुबह घर पर खाना खा रहे थे। खाना खाते समय अचानक तबियत बिगड़ गयी। परिजन तत्काल उपचार के लिए पहले मनासा मजेजी अस्पताल लेकर पहुँचे।उसके बाद मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। काफी कोशिश के बावजूद डॉक्टर उक्त व्यक्ति को नही बचा पाए। डॉक्टरो ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर शव परिजनो के सुपुर्द किया। डॉक्टर पलाश जैन ने बताया हो सकता है उक्त व्यक्ति को अटैक आया हो या फिर खाना अचानक श्वास नली मे अटकने से मौत हुई हो। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।

Related Post