Latest News

नयागांव में सोमवार नागपंचमी के पावन पर्व पर लाव लश्कर के साथ देवनारायण भगवान की निकलेगी विशाल शौभायात्रा, प्रभु करेंगे नगर भ्रमण, यह यह रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र, यह पढे खबर

नारायण सोमानी August 20, 2023, 3:59 pm Technology

नयागांव। नगर में नागपंचमी के पावन पर्व पर श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति नयागांव के तत्वावधान में 10वें वर्ष में श्री खाकल देवनारायण मंदिर पर विधिविधान से पूजा अर्चना करके लाव लश्कर के साथ तोप, ईत्र व फुलों की वर्षा के बीच देवनारायण भगवान की शौभायात्रा ढोल ढमाको, ताशा पार्टी, डीजे के साथ भक्तजन झूमते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेंगे।

मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी जावद ने बताया की नयागांव में नागपंचमी के पावन पर्व 21 अगस्त सोमवार को धर्मराज नागराज नगर भ्रमण करेंगे। बैंड बाजो, डीजे की 6 गाडिया, 2 ऊँट, महाकाल झांकी, दिल्ली बाहुबली हनुमान झांकी, हरियाणा नागराज की रथ यात्रा सहित 51 ढोल, असली नागराज की झांकी जयपुर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रीदेव नवयुवक मंडल समिति नयागांव के सदस्यो ने क्षेत्र की माता, बहनो, भक्तजनो से निवेदन किया कि अधिक से अधिक पधारकर पुण्य लाभ लेवे।

Related Post