Latest News

बहुत ही चमत्कारी है ये फल, खा लिया तो 5 बीमारियां रहेगी आपसे दूर जाने इस फल के अनोखे फायदे।

Neemuch headlines August 20, 2023, 7:06 am Technology

कैथ के आइटम इसके द्वारा तरह-तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं जैसे जैम, जेली, अमावट, शर्बत, चॉकलेट और चटनी ग्रामीण स्तर पर व्यवसाय का एक अच्छा साधन साबित हो सकता है।

कैथ के फल को खाने के फायदे:-

1. कोलेस्ट्रॉल :-

इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए ये फायदेमंद है। कैथा में पाया जाने रफेज और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को सोख कर इसे शरीर से बाहर निकालने में सहायक है। इस के साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करके खून की गति को नेचुअरल करता है।

2. मधुमेह : -

डायबिटीज के रोगियों के लिए इसे बेहद असरकारक माना जाता है। इसके पेड़ से निकलने वाले फेरोनिया गूंदा मधुमेह रोगियों के रक्त प्रवाह में चीनी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है. इसके अलावा ये इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है, ताकि वो तेजी से काम करें और शुगर मेटाबोलिज्म को आसान बनाएं.

3. बावासीर :-

माना जाता है कि कैथ के फल का सेवन करने से बवासीर में राहत मिलती है। इसी के साथ ही यह मूत्र मार्ग की सूजन को भी कम करने का कार्य करता है। कैथा में फाइबर और रफेज मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ बॉवेल मूवमेंट में सुधार करने का काम करता है। डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन किया जा सकता है।

4. खून की कमी होती है दूर :-

कैथ के फल में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन खून की कमी को दूर रखने के लिए जरूरी है। पोषक तत्वों के मुख्य कार्य के आधार पर कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा प्रदान करता है प्रोटीन शरीर निर्माण, वृद्धि और विकास के लिए जरूरी है।

5. लिवर किडनी में के रोग में सहायक : -

कैथा लिवर- किडनी से संबंधित रोग में भी सहायक माना गया है। क्योंकि ये फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। कैथा का गूदा लिवर और किडनी की सेहत की रक्षा करने में मददगार है। कैथा के फल में कई प्रकार के यौगिक भी होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और शरीर के कामकाज को बेहतर करते हैं।

Related Post