Latest News

आज सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें आज के सभी मुहूर्त और योग

Neemuch headlines August 20, 2023, 6:21 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 29, शक सम्वत् 1945 द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल चतुर्थी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 04, सफ़र 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 अगस्त सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

दूर्वा गणपति व्रत, वरद चतुर्थी, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 56 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही जल में लाल रंग का फूल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

Related Post