Latest News

श्रीमती शाणी बाई जाट के निधन पर गणमान्य लोगों ने दी भावपूर्ण श्रृद्धांजली

दिनेश विरवाल August 18, 2023, 9:11 pm Technology

सरवानिया महाराज। ग्राम मोरवन के भुतपुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय श्री जयराम जाट की धर्मपत्नी, नवलराम जाट, अजीत जाट की पूज्य माता जी कांग्रेस नेता मनोहर जाट, दिलीप जाट, नवीन जाट, ऋतिक जाट की पूज्य दादी जी श्रीमती शाणी बाई जाट का 16 अगस्त दोपहर 12:30 बजे देवलोकगमन हो गया है। जिनकी शवयात्रा बुधवार को दोपहर 4:30 बजे निज निवास से निकलकर मोरवन मुक्तिधाम पहुंची जंहा पर समाजजनों तथा आसपास के लोगों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर श्रृद्धांजलि दी।

Related Post