Latest News

दिव्यांग के लिए सहारा बनी राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति जिला अध्यक्ष बघेरवाल ने दिव्यांग के घर पहुँचकर साइकिल के साथ चेक सौंपा

Neemuch headlines August 18, 2023, 8:39 pm Technology

नीमच। कहते हैं कि जहा चाह होती है वहीं राह होती है और जब कोई परेशानी में होता है तो उसके लिए ईश्वर किसी ने किसी को देवदूत बनाकर भेज देता है ऐसा ही एक मामला नीमच जिले के ग्राम झंझारवाड़ा का है जहां के मजदूर पिरुलाल के परिवार पर 02 वर्ष पूर्व वज्रपात हुआ था, मजदूरी करने के दौरान पिरुलाल के दोनों पैर थ्रेशर मशीन में आ जाने की वजह से पीरुलाल अपने दोनों पैरों से दिव्यांग हो गए थे। लगातार 2 वर्षों से जिले के रेडक्रास सहित कई विभाग के चक्कर काटने के बाद भी दिव्यांग को एक ट्राई साइकिल की व्यवस्था भी नहीं हो पाई।

इस बात की जानकारी भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के जिला अध्यक्ष श्रीपाल बघेरवाल को मिलने उन्होंने तुरंत 7500 रूपये की साइकिल खरीदी मात्र 02 दिन में मजदुर पिरुलाल के घर जाकर उन्हें ट्राई सायकल भेट की। साथ ही 11 सो रुपए का सहायता का चेक भी दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव पत्रकार अविनाश जाजपुरा, नरेश अहीर यश बघेरवाल आदि साथीगण मौजूद रहें। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर, प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह एवं प्रदेश महासचिव अविनाश जाजपुरा की अनुशंसा पर नीमच जिला अध्यक्ष पद पर श्रीपाल बघेरवाल को हाल ही में नीमच जिलाध्यक्ष पर पर मनोनीत किया गया है। मात्र 1 सप्ताह में ही श्री बघेरवाल ने जनहित के कार्यो को सक्रियता से करना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष बघेरवाल शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

Related Post