Latest News

भूतेश्वर नाथ से झंवरेश्वर महादेव तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, भक्तो ने किया जलाभिषेक

प्रदीप जैन August 14, 2023, 4:24 pm Technology

सिंगोली। तहसील क्षैत्र के झांतला एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवको ने दिनांक 14 अगस्त श्रावण सोमवार के अवसर पर देश प्रदेश एवं क्षैत्र की खुशहाली और अच्छी बरसात की कामना को लेकर सिंगोली स्थित भूतेश्वर महादेव से झांतला के पास प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झंवरेश्वर महादेव तक विशाल कावड़ यात्रा निकाल कर जलाभिषेक किया। मिली जानकारी के अनुसार श्री झंवरेश्वर कावड़ यात्रा मित्र मंडल एवं भोले के भक्तो ने सोमवार सुबह सिंगोली के भूतेश्वर महादेव मंदिर मे भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक कर यहां की बावड़ी (कुई) से जल लेकर यहां से झंवरेश्वर महादेव तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली जिसमे महिलाओ ने भी कंधे पर कांवड लेकर कावड़ यात्रा को भव्यथा प्रदान की। कावड़ यात्रा मे डीजे की धुन पर रास्ते भर महिलाए ओर पुरूष नाचते हुए चले कावड़ यात्रा का सिंगोली नगर सहित अनेक स्थानो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। आज निकली कावड़ यात्रा सिंगोली से कुवंरजी का खेडा, मोटियार्डा, शेहनातलाई, माहुपुरा मौलंकी, झांतला होते हुए राजपुरा झंवर,पहुंची जहां भक्तो द्वारा कावड़ यात्रा मे भूतेश्वर महादेव से लाए जल से झंवरेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हुए देश प्रदेश एवं क्षैत्र की खुशहाली और अच्छी बरसात की कामना की। जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Post