Latest News

कुकड़ेश्वर नगर में तिंरगा यात्रा निकाली गई

विनोद पोरवाल August 13, 2023, 9:04 pm Technology

कुकडेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा को लेकर जागरूकता के लिए तिरंगा रैली निकाली गई नगर परिषद कुकडेश्वर के तत्वाधान में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से स्कूल छात्रा छात्राओं के साथ ही नप अध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार, पार्षद, कर्मचारी, शिक्षक शिक्षिका के साथ ही जनप्रतिनिधि व समाजसेवीयों ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली एवं आमजन को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली शासकीय स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंची जहां पर तिरंगा रैली का समापन हुआ उक्त अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नपा अध्यक्ष ने सभी से आव्हान किया की आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी अपने घरों पर तिरंगा लगाये अंत में मतदान जागरूकता अभियान भी चलाया। सभी का आभार उर्मिला पटवा नपा अध्यक्ष ने माना।

Related Post