Latest News

समंदर पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा छोड़ लगाया मंत्री सखलेचा पर ये गंभीर आरोप

Neemuch Headlines August 11, 2023, 5:18 pm Technology

जावद। विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया जहां कांग्रेस से भाजपा में गए समंदर पटेल एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। एक ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे प्रकरण दर्ज एवं उनके कार्यकर्ताओं की अवहेलना से पीड़ित होकर उन्होंने वापस कांग्रेस का दामन थामा है। हालांकि इस पूरे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के तीखे सवालो के बीच समंदर पटेल ने यह भी कह दिया कि वे जीवन में आप कभी भी निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें मौका देगी तो पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे नहीं तो वह सक्रिय कार्यकर्ता एवं सहयोगी बनकर कांग्रेस की सेवा करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान समंदर पटेल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा पर भी जमकर धावा बोला उन्होंने कहा कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी में अवैध रूप से कार्य करने वाले भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है खुद मंत्री सकलेचा करोड़ों रुपए की मठ की जमीन पर कब्जा करके बेठे है जिसकी सीबीआई जांच की मांग भी उन्होंने की है। हालांकि समंदर की प्रेस वार्ता मैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया के अलावा स्थानीय कोई भी कांग्रेसी मौजूद नहीं रहे इस पर भी पटेल ने यह कहा कि 18 अगस्त को जब वे भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष के हाथों लेंगे उसके बाद सभी उनके साथ नजर आएंगे। अब यह भविष्य के गर्त में है कि विधानसभा चुनाव 2023 के ठीक दो माह पहले इस तरह कांग्रेस में वापसी करना क्या कोई नया राजनीतिक तंत्र है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति या तो आने वाला समय बताएगा।समंदर पटेल ने मंडल अध्यक्षों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली के लिए भी मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Post