Latest News

जावद क्षेत्र मैं भरपूर वर्षा और खुशहाली की कामना को लेकर कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने तिलस्वा महादेव स्थित पवित्र कुंड का जल लेकर निकाली भव्य जलाभिषेक यात्रा

प्रदीप जैन August 11, 2023, 7:27 am Technology

जलाभिषेक यात्रा का जगह-जगह स्टॉल लगाकर क्षेत्र की आम जनता ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन

सिंगोली। प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी गुरुवार को जावद क्षेत्र में अच्छी वर्षा खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना को लेकर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वा महादेव में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर एवं पवित्र जल कुंड से जल लेकर सुखानंद धाम स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जलाभिषेक यात्रा निकाली। जलाभिषेक यात्रा में सैकड़ो वाहनों पर क्षेत्र के शिव भक्त और भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह यात्रा मार्ग पर आने वाले ग्रामों की आम जनता ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और क्षेत्र के शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। ज्ञात रहे पिछले कई वर्षों से सावन माह के पवित्र महीने में क्षेत्र मैं अच्छी और भरपूर वर्षा खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना को लेकर पवित्र शिव धाम तिलस्वा महादेव के कुंड से जल लेकर सुखानंद धाम तक मंत्री सकलेचा द्वारा यात्रा निकाली जाती है, जहां पर जावद क्षेत्र के शिव भक्तों की उपस्थिति में सुखानंद धाम स्थित भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका जलाभिषेक किया जाता है। गुरुवार को जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वा महादेव से सैकड़ो की संख्या में निकाली गई जलाभिषेक यात्रा में जिले और क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।

Related Post