Latest News

10 अगस्त को केबीनेट मंत्री सखलेचा करेगे तिलस्वां महादेव मे जलाभिषेक

प्रदीप जैन August 9, 2023, 7:14 am Technology

तिलस्वां से पवित्र जल लेकर वाहन रैली के साथ सुखानंद धाम तक पहुंचेगे और करेगे यहां भी भोलेनाथ का जलाभिषेक

सिंगोली। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा देश प्रदेश एवं क्षैत्र मे सुख शांति एवं खुशहाली और अच्छी बरसात के लिए दिनांक 10 अगस्त गुरूवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिलस्वां महादेव मे प्रातःकाल भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगे। मिली जानकारी के अनुसार केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा 10 अगस्त गुरूवार को अल सुबह तिलस्वां महादेव पहुंच कर यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगे ओर उसके पश्चात यहां के विश्व प्रसिद्ध कुंड से जल लेकर वाहन रैली ( बाइक ) के साथ तिलस्वां महादेव से निकलकर अपने विधानसभा क्षैत्र के अनेक नगर एवं गांवो मे होते हुए सुखानंद धाम पहुंचेगे और यहां पर तिलस्वां महादेव से लाये पवित्र जल के द्वारा सुखानंद धाम मे विराजित भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगे ओर देश प्रदेश एवं क्षैत्र मे सुख शांति एवं खुशहाली और अच्छी बरसात की कामना करेगे। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के नेतृत्व मे निकलने वाली जलाभिषेक वाहन रैली मे भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओ की टीम साथ रहेगी। जलाभिषेक वाहन रैली का क्षैत्र मे जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

Related Post