Latest News

नीमच पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु-2‘ के तहत जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रो एवं स्कूलो में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Neemuch Headlines August 8, 2023, 9:04 pm Technology

जावद। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01.08.2023 से 15.08.2023 तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर ‘‘ विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु-2‘‘ संचालित किया जाना है। दिनांक 08.08.203 को पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह के नेतृत्व में चिन्हीत हॉट स्पॉट क्षेत्रों एवं स्कूलों में जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओ को ‘‘बालिकाओं एवं महिलाओं‘‘ पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया तथा साइबर क्राइम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिये जाने के साथ ही बालक बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले समस्त प्रकार के घटित अपराध के संबंध में, मानव दुर्वयपार अपराध के बारे में बताया गया तथा महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Related Post