Latest News

सेवा मनीषी मूलचंद लोढ़ा को पद्म श्री सम्मान मिलने पर आमेट में नागरिक अभिनंदन

विनोद सावला August 6, 2023, 8:08 am Technology

मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा - पद्म श्री लोढ़ा आमेट

(राजसमंद)। नगर के निवासी मूल चंद लोढ़ा को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा इस वर्ष का पद्म श्री पुरस्कार देने के बाद पहली बार आमेट आने पर नगर वासियों ने पलक पांवड़े बिछा कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर लोढ़ा ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर ही सच्ची सेवा हैं। जनजाति क्षेत्र में सेवा की विशेष आवश्यक हैं। इस में भी शिक्षा व चिकित्सा महत्वपूर्ण है। लोढ़ा ने अपने द्वारा संस्थापित जागरण जन सेवा वागदारी डूंगरपुर के बारे में विस्तार से बताया। मंच पर लोढ़ा के साथ विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री कौशल गौड़, वस्त्र व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर पितलिया, जनरल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कोठारी, सर्राफा संघ अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, भारत विकास परिषद अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, श्री जयसिंह श्याम गौशाला व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा, महावीर इंटरनेशन के अध्यक्ष हस्ती मल पामेचा उपस्थित थे। वस्त्र व्यापार मंडल, जनरल व्यापार मंडल, सर्राफा संघ, मूर्ति पूजक संघ, तेरापंथ सभा, भारत विकास परिषद, विश्व हिन्दू परिषद, श्री जयसिंह श्याम गोशाला समिति, बजरंग दल, वीरवर पत्ता गौरव संस्थान, इतिहास संकलन समिति, भारतीय जनता पार्टी सहित नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोढ़ा का सॉल, पगड़ी, उपारणा, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष रमण कंसारा, बाबू लाल लोढ़ा, गंभीर सिंह राठौड़, देवेंद्र मेहता, मुकेश सिरोया, राजेन्द्र कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार हिरण, जीएल चौधरी, सुनील गांधी, मुकेश चपलोत , पिंटू मेवाड़ा, राजा बाबू, अमित विजयवर्गी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश्वर मेहता ने किया। लोढ़ा द्वारा आखों के 18 हजार निशुक्ल ऑपरेशन करवाए :- पद्म श्री से सम्मानित लोढ़ा द्वारा विगत 25 वर्ष में डूंगरपुर व आसपास में आखों के करीब 18 हजार ऑपरेशन निशुल्क करवाए। वही जांच के 350 से अधिक शिविर आयोजित कर करीब डेढ़ लाख लोगों की आंखों की जांच की गई। अक्टूबर में जागरण जन सेवा मण्डल का रजत जयंती समारोह हैं। संस्था के निर्बाध संचालन के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का एक स्थाई फंड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लोढ़ा से सभी से सहयोग का आग्रह किया। अप्रैल में मिला था पद्म श्री :- राष्ट्रपति भवन में अप्रैल में आमेट निवासी समाज सेवी मूल चंद लोढ़ा को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रह चूके मूल चंद लोढ़ा ने पुरा जीवन पुरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया है। जागरण जनसेवा मण्डल वागदारी के संस्थापक लोढ़ा विगत कई वर्षों से डूंगरपुर जिले में जनजाति अंचल में शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा कर रहे हैं। लोढ़ा को समाज सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्री व विशिष्ट जन उपस्थिति थे। चिकित्सा के साथ संस्कारों की शिक्षा :- पद्म श्री लोढ़ा द्वारा जन जाति क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए विद्यालय भी संचालित किया जा रहा। शिक्षा के माध्यम से लोढ़ा आदिवासियों में जन जागृति , संस्कार, सामाजिक कुरूतियो से मुक्ति, राष्ट्र सेवा व प्रगति की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत हैं। पुरा जीवन समाज सेवा में खपाने वाले लोढ़ा की सादगी के भी लोग कायल हैं।

Related Post