नीमच में निकला ताजियों का कारवाँ पॉलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से सम्भाला कारवाँ, अखाड़ो ने दिखाए करतब

Neemuch Headlines July 29, 2023, 4:20 pm Technology

नीमच। शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में माहे मोहर्रम में मुस्लिम समाज में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। आज इस्लाम धर्म की सबसे मुकद्दस तारीख और यौमे आशूरा का दिन है। आज का दिन इस्लाम के इतिहास में एतिहासिक महत्व रखता है।

आज आलमे इस्लाम ने यौमे आशूरा का रोज़ा रखा है। नीमच में हर साल की तरह इस साल भी अखाड़ों के साथ ताजियों का शानदार जलसा निकाला गया। नीमच शहर के तीनों भागों में कल शाम से ही ताजिए निकालना शुरू हो गए थे। प्रमुख जलसा नीमच कैंट में रहा।

यहां पर टैगोर मार्ग पटेल चाल नया बाजार मूलचंद मार्ग घंटाघर क्षेत्र फ्रूट मंडी कमल चौक आदि क्षेत्रों में पूरी रात जलसा रहा। टैगोर मार्ग पर मोहर्रम का मुकाम लगा। इस दरमियान विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। इसके साथ ही बैंड बाजे भी जलसे में शामिल हुए। बैंड में फनकार द्वारा शहीदाने कर्बला की याद में शानदार मर्सिया पढ़ी गई। जिसको सैकड़ो लोगों ने सुना।

पूरी रात जलसा निकालने के बाद आज सुबह ताजिये अपने अखाड़े के साथ आगे बढ़े। सुबह आज सुबह पुस्तक बाजार जाजू बिल्डिंग होते हुए ताजिए अपने मुकाम पर पहुंचे। इस दौरान हजारों जनता ने जलसे को निहारा। बीती रात से लेकर आज दिन भर शहर के कई हिस्सों में लंगर ए हुसैन का आयोजन किया गया। कई जगह पर दलीम खिचड़ा बनाया गया।

सभी जगह पर आकर्षक सबीलें लगाई गई। जिन पर निरंतर शरबत ठंडा पानी दूध कोल्ड ड्रिंक चाय कॉफी का वितरण होता रहा। नीमच सिटी में भी बीती रात ताजियों का जलसा निकला जो मध्य रात्रि में अपने मुकाम पर पहुंचा। आज नीमच कैंट में शाम से ताजिए अपने मुकाम से पुनः उठेंगे और अखाड़े के साथ टैगोर मार्ग पहुंचेंगे। आज भी मध्य रात्रि तक ताजियों का जलसा टैगोर मार्ग फवारा चौक महू रोड पर रहेगा।

उसके बाद ताजियों को ठंडा करने हेतु कर्बला ले जाया जाएगा। नीमच शहर में मौसम साफ रहने के कारण जलसा कामयाब रहा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली जनता को कोई असुविधा नहीं हुई।

पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा :-

शहर में मोहर्रम के मौके पर ताजियों को जलसा शानदार निकाला गया। जलसे को कामयाब और सफल बनाने के लिए शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रयास किया जिसमें वह कामयाब रहे। कल सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपस्थित था सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस जवान तैनात थे।

नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था माकूल थी। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एसडीएम, तहसीलदार नायब तहसीलदार विशेष रूप से उपस्थित हुए और व्यवस्था बनते दिखाई दिए। नीमच शहर के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जलसे के दौरान पूरे समय उपस्थित नजर आए। इसके साथ ही सभी पुलिस के कर्मचारी और जवान तहे दिल से बधाई के हकदार हैं जो की लगातार 24 घंटे के साथ जलसे को कामयाब बनाने में लग रहे किसी भी प्रकार कि कहीं से भी कोई शिकायत नजर नहीं आई।

इसके लिए तमाम पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कर्मचारी भी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। नगर पालिका प्रशासन नीमच के अधिकारी कर्मचारी भी मुस्तैदी से लग रहे। कुल मिलाकर जलसा कामयाब रहा।

Related Post