Latest News

श्री शक्ति नगर विस्‍तार में होगा भव्‍य श्री श्‍याम संकीर्तन, भजन संध्‍या का आयोजन तूफान म्‍यूजिकल ग्रुप मुंबई की रहेंगी प्रस्‍तुति

Neemuch Headlines July 28, 2023, 7:15 pm Technology

नीमच। धनेरिया रोड स्थिति श्री शक्तिनगर विस्‍तार में कुछ दिनों पूर्व ही श्री सिद्ध मनोकामनेश्‍वर महादेव मंदिर निर्माण एवं मंदिर में शिव परिवार, श्री खाटूश्‍याम, दुर्गामाता, श्री हनुमानजी एवं श्री विश्‍वकर्माजी की प्राण प्रतिष्‍ठा की गयी थी एवं भक्‍तजनों की अपार श्रृद्धा एवं भक्ति के फलस्‍वरूप ईश्‍वर के आर्शीवाद से मंदिर परिसर मे धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में शनिवार 29 जुलाई को रात्री 8 बजे से भव्‍य श्री श्‍याम संकीर्तन, भजन संध्‍या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तूफान म्‍यूजिकल ग्रुप मुंबई एवं कलाकार श्री बाबू तुफान, भजन गायिका अनु भारती, रिथम आर्टिस्‍ट श्री प्रकाश पाटीदार, ऑर्गन प्‍लेयर श्री रितिक सैनी एवं अन्‍य कलाकारो द्वारा अपनी सुन्‍दर अनुपम प्रस्‍तुतियॉं दी जायेगी। भजन संध्‍या मे सभी भक्‍तजनों से अधिक से अधिक संख्‍या में पधारकर भगवान के दर्शन एवं भजन संध्‍या का पुण्‍यलाभ लेने की अपील आयोजकों द्वारा की गई है।

Related Post