मणिपुर में हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला, मोके पर पुलिस नदारद

प्रदीप जैन July 28, 2023, 6:46 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशानुसार और जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस सहित यूथ कांग्रेस मंडलम और महिला कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मणिपुर में जाति हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर देश को शर्मसार करने और नारी सम्मान के अपमान की घटना का विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर दोपहर 3:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि भारत देश धर्मनिरपेक्ष व संस्कृति विरासत का देश है जहां सभी जाति समुदाय व धर्म के लोगों को संविधान के अनुरूप रहने का और जीवन यापन करने का अधिकार है तथा भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है।

किंतु देश के मणिपुर राज्य में विगत दिनों से जातीय हिंसा चरम पर होकर हिंसा की आग में मणिपुर प्रदेश जल रहा है। प्रदेश में भड़की हिंसा के कारण वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है जहां पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है।और उनके साथ बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं इस प्रकार की क्रूर घटनाये आजाद भारत के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के शासन में संपूर्ण विश्व में भारत देश को शर्मशार कर रही है किंतु भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार मुख दर्शक बनकर चुप बैठी है।

और कोई भी ठोस कार्रवाई इस दिशा में नहीं देखने को मिली जो असहनीय है। ऐसी हिंसा और अन्याय अत्याचार की घटनाओं को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा शासित मणिपुर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली घटना के लिए तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि मणिपुर में ऐसे अन्याय और अत्याचार करने वाले और घटना में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कठोर कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए ज्ञापन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशरफ मेंव गुड्डू बालकिशन धाकड़ जिला महामंत्री बनवारी जोशी नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी पंकज तिवारी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी अनुसूचित जाति जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष अजय मेघवंशी जोधा कुंडल एडवोकेट संजय नागौरी झांतला नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन पूर्व पार्षद नसीम बानो मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं एडवोकेट संदीप शर्मा अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मेंव पार्षद प्रतिनिधि सत्ता ठेकेदार राजकुमार छिपा रितेश सेठिया राजेंद्र नांदेचा अरविंद बिश्नोई इकबाल हुसैन बड़ी नानालाल धाकड़ सत्तू धाकड़ श्रीलाल धाकड़ अंकित सेन ताल मांगीलाल पीपली खेड़ा सेक्टर अध्यक्ष अशोक चौधरी थड़ोद अशोक जैन धनगांव रमेश मेघवंशी भेरूलाल प्रभुलाल गुर्जर खवाई बाबूलाल राठौड़ अथवा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बरसते पानी मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन :-

मणिपुर की घटनाओ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार दोपहर बरसते पानी मे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन भी बरसते पानी मे ही दिया।

कांग्रेस के घोषित विरोध प्रदर्शन मे पुलिस प्रशासन नदारद कांग्रेसियो ने फुकां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला :-

शुक्रवार को सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मणिपुर की घटनाओ को लेकर घोषित विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ जिसमे पुलिस प्रशासन कही से कही दिखाई नही दिया पुलिस की नदारदता के चलते कांग्रेसियो ने बेधड़क बसस्टैंड पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुकां।

Related Post